jabalpur

ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट के प्रथम चरण का रेण्डमाईजेशन शुरु

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को उपलब्ध कराई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं व्हीव्हीपेट मशीनों का प्रथम चरण का रेण्डमाईजेशन सोमवार 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 85 स्थित जिला सूचना केन्द्र में आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट के प्रथम चरण के रेण्डमाईजेशन के दौरान जिला सूचना केन्द्र में मौजूद रहने का आग्रह किया था, जिसके चलते सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।. ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट का रेण्डमाईजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए ईटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। प्रथम चरण के रेण्डमाईजेशन में जिले को उपलब्ध ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों को विधानसभावार आबंटित किया जाएगा. रेण्डमाईजेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण के लिए जिले को अलग से उपलब्ध कराई गई ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट को शामिल नहीं किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply