Site icon YASHBHARAT.COM

ईद पर गिले-शिकवे भूल कुछ इस अंदाज में मिले शिवराज और कमलनाथ

Kamal nath Shivraj
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर भले ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच संग्राम छिड़ा हो लेकिन इसके पलट सियासत के उस चेहरे की तस्वीरें सामने आई जहां एक मंच पर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नजर आये और एक-दूसरे को गले लगाकर कहा ईद की मुबारकबाद दी.

चुनाव को लेकर नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आज कुछ तस्वीरें अलग निकल निकल कर आई. जहां एक ही मंच सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नजर आए. शिवराज और कमलनाथ ने अपस में कई मुद्दों पर चर्चा की और हल्के-फुल्के अंदाज में हंसी मजाक भी किया.

दरअसल, दोनों सियासी दिग्गज ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद देने गए थे. इसके साथ ही ईद की नमाज अदा करने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी. इस दौरान देश में शांति और अमन की दुआ मांगी गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी ईदगाह पहुंचे, जहां दोनों ने एक मंच पर साथ बैठकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी.
tavite

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्लिम बन्धुओं को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान के मुबारक महीने के बाद यह त्यौहार खुशियां और अमन लेकर आता है. इबादत में एक महीना बिताने के बाद ईद की खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं.

वहीं, कमलनाथ ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों व खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि इस त्यौहार की मिठास सारी कड़वाहटों को दूर करे. कमलनाथ ने बच्चों को गोद में लेकर बधाई दी. तो फिर सीएम शिवराज ने एक के बाद एक बच्चों को मंच पर बुलाकर उन्हें खास अंदाज में ईद मुबारक कहा. ईद के बहाने मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश में दोनों नेता नजर आये. ये वो मंच था जहां दोनों नेताओं ने एक सुर में प्रदेश में अमनों चैन की दुआओं के लिए उठे हाथों को छूकर बधाई देने का काम किया.

कहते है कि ईद की मिठास में बुराईयां घुल जाती है और लोग गले लगते है तो गिले-शिकवे दूर हो जाते है और जब शिवराज और कमलनाथ ने आपस में गले लगकर एक दूसरे से कहा ईद मुबारक. तो मानों प्रदेश की सियासत का धुंधला चुका रंग चमकदार हो गया. चुनाव से ठीक पहले आई ईद ने भी सियासत में नई तस्वीरें को पेशकर ये जता दिया है कि चुनाव में भले ही राजनैतिक दल एक-दूसरे को कोसने का काम करते हो लेकिन ईद जैसे त्यौहार हर किसी को एक कर कहते है कि ईद मुबारक.

Exit mobile version