इस सप्ताह खुली आंखों से देख पाएंगे बुध ग्रह, जानिये कब, कैसे और कहां

13 10 2020 sun mars and earth 20201013 8315

Astronomical Events 2021 : हमारा ब्रह्माण्ड रहस्य से भरा हुआ है। ना जाने कितने ग्रह, तारे, उल्कापिंड और क्षुद्रग्रह है। कई ग्रह ऐसे हैंं जो हमारे आकाशगंगा में है, जिन्हें हम उन्हें देख नहीं पाते। जिन्हें देखने के लिए हमें किसी दूरबिन की सहायता लेनी पड़ती है। लेकिन इस सप्ताह आपको सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध (Mercury) को देखने के लिए कोई परेशानी होगी। आप 23 से 26 जनवरी को बिना किसी टेलिस्कोप (Telescope) खुली आंखों से साफ तौर बुध ग्रह को देख सकेंगे। इस साल बुध को कई बार खुली आंखों से देख सकेंगे। 5, 9 और 10 मार्च को सूर्य उगने से पहले दक्षिण पूर्वी आकाश तरफ,13 से 29 मई सूरज ढलने के बाद और 4 दिसंबर को सिर्फ अंटार्कटिका में दिखाई देगाबुध ग्रह सूर्य (Sun) से सबसे पास होता है। जब पृथ्वी पर दिन होता है तब ये आसमान में होता है, लेकिन सूरज की रोशनी के आगे दिखाई नहीं देता है। वहीं सूरज 88 दिन में एक चक्कर पूरा करता है। बुध (Mercury) ग्रह तब दिखता जब सूरज अपनी कक्षा से दूर होता है। इस साल 23 जनवरी से 26 जनवरी की रात तक यही होने वाला है। इस दौरान बुध सूरज से दूर होगा और आसानी से दिखाई देगा।

जानें कैसे और कहां दिखेगा बुध ग्रह?

आज (शनिवार) की शाम को बुध (Mercury) ग्रह आसमान में पश्चिम दिशा में करीब 15 डिग्री के कोण पर दिखाई देगा। स्थिति के आधार पर कोण थोड़ा बदल भी सकता है। ये शाम को सूर्य के ढलने के ठीक 30 मिनट बाद से दिखाई देगा। हालांकि थोड़ी देर बाद गायब भी हो जाएगा। अगर आसमान साफ रहा तो देर रात भी देखा जा सकेगा। इस सप्ताह सूरज ढलने के बाद दाहिने तरफ 18.6 डिग्री के कोण में आकाश में बुध चमकता हुए दिखेगा।

One comment
अक्टूबर में बुध की वक्री चाल: तुला राशि में उल्टी चाल से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, जानें आपकी

[…] दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह की चाल का विशेष महत्व होता है। बुध को […]