नई दिल्लीः देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ई-वाहन और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों को परमिट जरूरतों से छूट देने का फैसला किया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनियों से ई-वाहन की दिशा में ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ओला और उबर जैसी कंपनियों के लिए अपने बेड़े में निश्चित मात्रा में ई-वाहन शामिल करना अनिवार्य बनाकर भी इस तरह के वाहनों की मांग बनाई जा सकती है।
ई-वाहनों पर मिलेगी छूट
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमने इलेक्ट्रिक वाहनों तथा एथनॉल, बायो-डीजल, सीएनजी, मेथनॉल और जैव-ईंधन जैसे वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले सभी वाहनों को परमिट आवश्यकताओं से छूट देने का फैसला किया है। हमने इन वाहनों को परमिट से मुक्त रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्यों ने भी ई-वाहनों को छूट देने पर सहमति व्यक्त की है। गडकरी ने ई-वाहन उत्पादन के अवसर लाभ उठाने के लिए वाहन कंपनियों से आगे आने का आग्रह करते हुए किसी भी तरह के वित्तीय प्रोत्साहन से इनकार किया है।
भारत में ई-वाहन बनाएंगी कंपनियां
गडकरी ने सब्सिडी पर रुख स्पष्ट करते हुए कहा, ई-वाहनों पर 12 फीसदी जीएसटी है, मुझे नहीं लगता कि किसी सब्सिडी की जरूरत है। गडकरी ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने ई-वाहन की भारत में बिक्री के लिए लाने को लेकर स्थानीय परीक्षण की जरूरत को समाप्त कर दिया है। घरेलू बाजार में फिलहाल यह सीमित संख्या में वाहनों के लिए उपलब्ध होगी और यदि ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तो ये कंपनियां भारत में वाहन बनाना शुरू कर सकती हैं।
- कटनी शांति समिति की बैठक: 19 अक्टूबर को जवारा विसर्जन, 20 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
-
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम: दिन में तेज धूप और रात में महसूस होने लगी ठंड, तापमान में 13.7°C का अंतर -
भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान- साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा; 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाएगी सरकार -
‘पापा की सेवा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं’: राजनीति में एंट्री और RJD की कमान संभालने की चर्चाओं पर बोलीं रोहिणी आचार्य -
जम्मू-कश्मीर: संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के परिवार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, सोपोर में गिराया गया डेयरी शेड -
गुजरात: भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, अलंग शिपयार्ड के 7 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत -
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला सम्मान, अंतरिक्षीय न्यूट्रिनो की खोज के लिए चुने गए -
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पनामा के कमर्शियल जहाज ‘MT On Peace’ पर हमला: 11 भारतीय क्रू मेंबर घायल, ओमान ने किया रेस्क्यू; भारत ने जताई कड़ी चिंता -
कुल्हाड़ी मारकर बेटे की हत्या कर फरार पिता पांचवे दिन ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या -
दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन: निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे राहुल-प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग -
जम्मू में पाकिस्तान समर्थित ड्रोन तस्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: अरनिया से 2 गिरफ्तार, इटालियन पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद -
गुवाहाटी की उस सीक्रेट मीटिंग का सच: गोल्ड जिताने के बाद भी क्यों छिन गई हरमनप्रीत से कप्तानी? -
भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली झलक, इस बार वाराणसी के नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो -
हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से इस्तीफा: 14 साल के ऐतिहासिक सफर का अंत, 2025 वनडे विश्व कप और 8 बड़े खिताब दिलाए -
उज्जैन में दुखद हादसा: 10वीं के छात्र की स्कूल बस में चढ़ते समय मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका -
अडानी एयरपोर्ट्स ने मुंबई में रोका रूसी कार्गो: अमेरिकी पाबंदियों (OFAC) का हवाला, 2.5 टन माल फंसा, विवाद बढ़ा -
घर में लाएं सुख-समृद्धि: जानिए झाड़ू से जुड़े ये 5 जरूरी वास्तु नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां -
NHB का बड़ा फैसला: हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए दोगुना होगा फंड, सस्ता होगा होम लोन -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: लखनऊ, गोमतीनगर, वाराणसी से मुंबई और वलसाड के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें -
लाडली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं को अक्टूबर में मिलेगी 41वीं किस्त, अब तक खाते में पहुंचे ₹65,000 करोड़ से अधिक
