Friday, May 15, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

इटली के प्रतिनिधिमंडल के साथ ही कंपनियों के CEO से मिले पीएम मोदी

नई दिल्ली। इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेंतिलिओनी का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया।

सोमवार को इतालवी प्रधानमंत्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल की नरेंद्र मोदी समेत भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत भी हुई। पीएम जेंतिलोनी ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं और अभी इसे और मजबूत बनाने का सुनहरा मौका है। वैश्‍विक स्‍तर पर हमारी रुचियां एक हैं।‘

इसके अलावा पीएम मोदी और इटली के पीएम पाउलो जेंतिलिओनी ने भारत के साथ ही इटली की बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की।

इसके बाद इटली के पीएम ने अपनी पत्‍नी के साथ राजघाट पर राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम जेंतिलोनी की दो दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है।

एक दशक के बाद इटली का कोई प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आया है। इससे पहले इतालवी प्रधानमंत्री की पिछली यात्रा फरवरी 2007 में हुई थी। इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय राजनीतिक एवं आर्थिक संबंध मजबूत बनाना है।

दोनों देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के बीच भी एक बैठक होगी। इटली यूरोपीय संघ में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 2016-17 में 8.79 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply