Site icon Yashbharat.com

इंदौर में बड़ा हादसा, दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई, सगे भाइयों सहित 4 की मौत

new project 2023 05 02t192450594 1683035715

Indore Accident इंदौर के बाणंगगा क्षेत्र में एक क्रेन की चपेट में 2 बाइक पर सवार 4 लोगों के आने से मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक महिला और बच्ची के साथ 2 पुरुष शामिल हैं। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने मौत की पुष्टि की है। वहीं क्रेन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे में घायल एक महिला मरीज को उपचार के लिए बस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  40 साल की एक महिला का पैर टूट गया।

परिवार ने बताया मृतकों में शामिल रितेश (16) और शरद (6) दोनों सगे भाई हैं। इनकी मां शारदा गंभीर घायल हुई है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि शारदा की बहन के बेटे राज (13) की भी मौत हुई है। सभी रेवती में शारदा के भाई की बेटी की शादी में आए थे। यहां से सभी अपने गांव काली देवी (झाबुआ) व डबल चौकी लौट रहे थे।

शारदा और उनके दोनों बेटे और बहन का बेटा एक ही बाइक पर सवार थे। यह सभी एक ही बाइक पर रेवती में शादी कार्यक्रम से आ रहे थे। राज के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसका नाम उसमें लिखा था। उसी से उसकी शिनाख्त हुई।

अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। क्रेन बस के पीछे चल रही थी और बेकाबू होकर दो बाइक पर चढ़ते हुए आगे निकल गई। टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रेन रफ्तार से आगे चल रही दोनों बाइक को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। टीआई ने कहा कि हादसा कैसे हुआ यह जांच का विषय है।

हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ये एरिया मुख्य तौर पर इंडस्ट्रियल एरिया है। इसके चलते यहां पर हर दिन कई क्रेन गुजरती है। साथ ही इस रोड से लगातार इंदौर-उज्जैन के लिए बसें चलती हैं। इंडस्ट्रियल एरिया के चलते कई अन्य भारी वाहन भी लगातार गुजरते हैं। जब ये हादसा हुआ तो शाम का व्यस्त समय था, जब इंदौर से सांवेर आने-जाने के लिए भारी ट्रैफिक रहता है। इसके चलते हादसा भीषण हुआ और मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।

Exit mobile version