Site icon Yashbharat.com

इंदौर में डांस करती महिला के गले लगे सदर, वीडियो वायरल, मचा हंगामा

11 02 2021 dargah sadar 11 2 2021
Indore News। साढ़े तीन सौ साल पुरानी हजरत नाहरशाह वली दरगाह (खजराना) के सदर का गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ। 60 सेकंड के इस वीडियो में वे एक समारोह में एक नाचने वाली महिला से गले लगते और थिरकते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद समाज में रोष व्याप्त हो गया है। हालांकि वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए सदर ने कहा कि उनसे द्वेष रखने वाले लोगों ने दरगाह कमेटी के कार्यों को प्रभावित करने के लिए इसे जारी किया है।

 

 

वीडियो में नजर आ रहे सदर अरब अली पटेल ने कहा कि दो साल पुराना यह वीडियो उनके भांजे की शादी समारोह का है। दरगाह के सभी काम अच्छे से चल रहे हैं। एक वर्ष के कार्यकाल में किसी प्रकार से कोई मतभेद नहीं रहा है। वीडियो चलाकर बदनाम किया जा रहा है। शहरकाजी डॉ. इशरत अली ने सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर पर अच्छी मानसिकता के लोग होना चाहिए। वीडियो को जिला हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फारुक राइन ने आपत्तिजनक बताया है। उनका कहना है कि हम इस घटना के बाद वक्फ बोर्ड को सदर को बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखेंगे।
Exit mobile version