Site icon Yashbharat.com

इंदौर में कॉलेज बंक कर पिकनिक मनाने पहुंचे छात्र कुंड में डूबे, दो की मौत

04 03 2021 college accident2 202134 203015

इंदौर । रेनेसा ला कालेज के छात्र वीरेंद्रसिंह पंवार और हर्ष गुप्ता की गुरुवार दोपहर मुहाड़ी के घाटी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र अपने 30 से ज्यादा दोस्तों के साथ क्लास बंक कर पिकनिक खुड़ैल के जंगलों में पहुंचे थे। पुलिस-ग्रामीण और एसडीआरएफ ने वीरेंद्र का शव पांच घंटे की मशक्कत के बाद कुंड से निकाला। दूसरे छात्र का शव नहीं मिल पाया और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा।

कंपेल चौकी प्रभारी एसआइ विश्वजीतसिंह तोमर के मुताबिक मृतक वीरेंद्रसिंह पिता हरिसिंह इंदौर के टिगरिया बादशाह का निवासी है। जबकी हर्ष पिता कृष्णकांत गुप्ता मूलत: सीधी का रहने वाला था और विजय नगर क्षेत्र में किराए से रहता था। कालेज चेयरमैन स्वप्निल कोठारी के मुताबिक छात्र कॉलेज से अनुपस्थित थे। बिना सूचना के पिकनिक पर गए थे। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर कालेज के अधिकारी पहुंचाए गए। छात्रों को परिजनों को भी सूचना दी गई।

कंपेल चौकी प्रभारी के अनुसार दल में दो दर्जन से ज्‍यादा लोग थे। जानकारी के अनुसार मोड़ी फाल घाटी 200 मीटर गहरी है। इसमें नीचे भी 30 फीट पर गहरा पानी रहता है। लड़कि‍यां खाना बना रही थी इसी दौरान दोनों लड़के नहाने के लिए पानी में उतर गए थे। इसी दौरान दोनों डूब गए।

Exit mobile version