Site icon Yashbharat.com

इंदिरा नहर में वाहन गिरा, 29 लोग थे सवार, 7 लापता

indira canal 20 06 2019 m

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के नजदीक इंदिरा नहर में सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां बारातियों से भरा एक वाहन नहर में गिर गया। जानकारी के मुताबिक वाहन में 29 लोग सवार थे, इनमें कई बच्चे भी थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम पहुंची। इसके बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 22 लोगों को बचाया जा चुका है।

लखनऊ के आइजी एक के भगत के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों और NDRF टीम की मदद से अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी 7 बच्चे लापता हैं।

हाल ही में बेटी की शादी होने के बाद ससुराल में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए सभी लोग जा रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना सुबह तीन बजे की है। सभी लोग पिकअप गाड़ी में सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए थे।
इस घटना की जानकारी लगने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी और एसडीआरएफ को नहर में डूबे लोगों को बचाने और उनकी खोज के लिए सभी संभव उपायों को करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version