Site icon Yashbharat.com

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 14 की मौत

earthquake hits indonesia 29 07 2018

जकार्ता। पर्यटन के लिए मशहूर इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप में रविवार को भूकंप का तेज झटका लगा। 6.4 तीव्रता के इस भूकंप से 14 लोगों की जान चली गई। 160 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है। भूकंप से एक हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से सात किलोमीटर नीचे था।

भूकंप का झटका बाली द्वीप में भी महसूस किया गया लेकिन वहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इंडोनेशिया की आपदा राहत एजेंसी के अनुसार, भूकंप से पूर्वी लॉमबोक जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहां एक मलेशियाई पर्यटक समेत दस लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत कंक्रीट की एक स्लैब गिरने से हुई। अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। माउंट रिंजानी क्षेत्र में हुए भूस्खलन को इस भूकंप का कारण बताया जा रहा है।

Exit mobile version