अंतराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके

जकार्ता: इंडोनेशिया में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए। जिसने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और देश के सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप जावा की इमारतों को हिला कर रख दिया। भूकंप में अभी तक एक व्यक्ति के मारे जानेे की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। भूकंप बांडुंग शहर से सिर्फ 63 मील की दूरी पर था, जहां दो लाख से अधिक लोगों के घर हैं और पर्यटकों के साथ लोकप्रिय है। अधिकारियों ने जावा के तट रेखा के हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
यशभारत
यू.एस. भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि 15 दिसंबर को मध्यरात्रि के पहले ही भूकंप में 6.5 की तीव्रता थी, जो लगभग 91 किलोमीटर गहरी और अंतर्देशीय स्थित था। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने जावा से इसी तरह की भूकंप की सूचना दी।
यशभारत
इंडोनेशियाई आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूरो नुग्रोहो ने कहा कि पश्चिमी जावा के कुछ हिस्सों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। नुग्रोहा ने कहा कि जकार्ता में करीब 20 सेकंड और पश्चिमी और मध्य जावा के शहरों और गांवों में मजबूत झटके महसूस किए गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply