Site icon Yashbharat.com

इंटरनेट पर हुई दोस्‍ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

images 90

Indore विजय नगर थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश निवासी उसके फेसबुक दोस्त के खिलाफ रविवार को बलात्कार का केस दर्ज किया है।

आरोपित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दोस्ती की। और वह कुछ समय पहले हिमाचल प्रदेश से इंदौर युवती से मिलने के लिए भी आया था। इस दौरान उसने होटल ले जाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। वहीं युवती से मदद के नाम पर दो लाख रुपए नकदी भी लिए थे। अब युवती शादी का बोल रही हैं तो आरोपित इंकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

शादी का दबाव बना रहे युवक से परेशान होकर युवती ने की आत्‍महत्‍या

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शादी का दवाब बना रहे युवक से परेशान होकर 23 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार नंदानगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने रविवार शाम को फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जांच में पता चला कि कुछ समय पूर्व युवती की शादी तय हुई थी। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद भी एक युवक उसपर शादी के लिए दवाब बना रहा था। इस बात से तंग आकर उसने यह कदम उठाया होगा। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक द्वारा परेशान करने की बात लिखी गई है। नोट को जांच में शामिल किया है।

Exit mobile version