jabalpur

आवेदन करो और कोर फैक्टरियों में जाओ,रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आयुध निर्माणी बोर्ड का आदेश

जबलपुर। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर जिन आयुध निर्माणियों में बनने वाले उत्पादनों को नानकोर आइटम घोषित कर निजी क्षेत्र को आपूर्ति के लिए सौंप दिया।

ऐसी नानकोर आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों को मंत्रालय ने आयुध निर्माणी बोर्ड को निर्देश दिये हैं कि उन्हें कोर निर्माणियों में स्थानांतरित किया जाये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 15 फरवरी को कानपुर स्थित ओईएफ में पत्र क्रमांक एचआरडी/टीआरजी/17-18 दिनांक 15.2.18 जारी करते हुए कहा है कि आयुध निर्माणी बोर्ड कोलकाता से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि नानकोर के औद्योगिक कर्मचारियों को कोर एरिया अर्थात सम्युनिशन, एक्सप्लोसिव, टैंक या अस्त्र शस्त्र उत्पादन निर्माणी जाना है। वे समुचित प्रशिक्षण प्राप्त करें। तदानुसार स्थानांतरण के इच्छुक कर्मचारीकोर फैक्टरियों के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे सभी कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के रूप आर एडीटी के सहयोग से मशीनिष्ट, टर्नर एवं वेल्डर आदि ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण तथा ट्रेड टेस्ट आदि के बाद उन्हें नई कोर फैक्टरियों में जाने का अवसर मिलेगा। उक्त प्रशिक्षण अप्रेल माह से प्रारंभ किये जाने की संभावना व्यक्त की गयी है। ऐसे कर्मचारियों को उनके ड्यूटी टाइम में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply