
दरअसल, फिल्म की प्रमोशन के दौरान जब एक इंटरव्यू में टाइगर से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया, तो वो सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने जवाब से पहले ही कह दिया की सवाल मुश्किल है लेकिन सोचने के बाद टाइगर ने मिस्टर मुखर्जी कहा।
बताया जा रहा है कि टाइगर के बाद जब दिशा से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने सही जवाब दिया – रामनाथ कोविंद। वैसे इससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि एक्शन हीरो टाइगर नॉलेज के मामले में काफी कच्चे हैँ। वैसे उनके इस वाक्या ने सबको आलिया भट्ट की याद दिला दी।
बता दें कि आलिया भट्ट से भी जब “कॉफी विद करण” के दौरान महाराष्ट्र के सीएम का नाम पूछा गया था, तो उन्होंने गलत जवाब दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर आलिया को खूब ट्रोल किया गया। उसी तरह अब टाइगर भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
