आलिया के साथ रिलेशनशिप को रणबीर ने किया कन्फर्म?

मुंबईः हाल ही में ‘संजू’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में रणबीर कपूर के काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म को 18 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा वयूज मिल चुके हैं। फिल्म के इस ट्रेलर के साथ आलिया और  उनके अफेयर की खबरें फिर जोर पकड़ रही हैं।

खबरों की मानें तो हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते का सच बताया। इस सवाल के जवाब में रणबीर ने र‍िश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा, ” हां, ये सबकुछ अभी नया है। अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया का काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं।

रणबीर कपूर ने कहा कि नया-नया प्यार आपके अंदर बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है। आपकी पुरानी ट्रिक्स अचानक नई हो जाती है। आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे र‍िश्तों की वैल्यू है।

बता दें प‍िछले दिनों एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया से रिश्ते को लेकर कहा था, ‘हां, एक लड़के के तौर पर मुझे उस पर क्रश है।’

Exit mobile version