Site icon Yashbharat.com

आरोग्य सेतु एप से हुआ संदेह तो निगम कर्मी ने स्वयं ही कराया था कोरोना टेस्ट, निकले पॉजिटिव

2020 4image 16 07 082797849aarogyasetu1

जबलपुर (यशभारत) ।आज दोपहर को प्राप्त 38 रिपोर्ट में से 4 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई यह चारों जोन क्रमांक 1गढ़ा के कर्मचारी हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गढ़ा जोन के सहायक यंत्री कृष्णा रावत करोना पॉजिटिव पाए गए थे।

उसके बाद गढ़ा जोन के उच्च अधिकारियों का तो करोना टेस्ट हुआ लेकिन निम्न स्तर के कर्मचारियों का कोई चेकअप नहीं हुआ वही जोन में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया की यह चारों गढ़ा जोन कर्मचारी हैं और और वार्ड में साफ साफ सफाई का काम देखते हैं

आरोग्य सेतु एप से पता चला
वही यश भारत को विस्तृत जानकारी में पता चला है जब साथी कर्मचारियों ने आरोग्य ऐप से चेक किया तो तो को शंका हुई इसके बाद इन्होंने खुद विक्टोरिया जाकर अपना चेकअप कराया और उसके बाद निरंतर अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आज सुबह तक ड्यूटी पर आए हैं सैंपल देने के बाद ना तो यह क्वॉरेंटाइन हुए नहीं इन्होंने दूरी बनाई

कई वार्ड में पहुंचते थे यह चारों
सैंपल देने के बाद जब सभी को क्वॉरेंटाइन मैं रहना चाहिए और प्रशासन को भी इन पर नजर रखनी चाहिए लेकिन यह निरंतर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे प्रशासन को यह पता करना है कि इन चारों ने 4 दिनों में कहां कहां ड्यूटी थी किस किस से टच में रहे

जीजा के साथ खाया खाना
वही घर से प्राप्त जानकारी प्राप्त अनुसार जी पीटर जो कि ज नगर निगम गढ़ा जोन में कर्मचारी है उसने अपने जीजा के साथ आज अपने घर में खाना खाया और वही क्षेत्रीय लड़कों के साथ आज क्रिकेट भी खेला है l

Exit mobile version