jabalpur

आरपीएफ डीजी का आगमन कल: तैयारियां जोरों पर

जबलपुर नगर संवाददाता। आरपीएफ डीजी अरुण कुमार का पहली बार पमरे मुख्यालय मे आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है आरपीएफ कर्मी दिन रात व्यस्थाओं पर नजर रखे हुये हैं। कल 23 नवम्बर को उनके आगमन को लेकर आरपीएफ में जोर शोर से तैयारी चल रही है। साफ.सफाईए रंग.रोगन और रिकार्ड दुरुस्त किये जा रहे है। इसके पहले उनका आगमन 13 अक्टूबर को होने वाला था लेकिन किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम रद्द हो गया था।उल्लेखनीय है कि आरपीएफ के पूर्व डीजी धर्मेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद डीजी अरुण कुमार ने दिल्ली में पद ग्रहण करने के बाद प्रथम बार पमरे मुख्यालय मे आगमन हो रहा है।

Leave a Reply

Back to top button