Site icon Yashbharat.com

आरटीओ- आधार दिखाकर ले जा सकेंगे लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कार्ड

aadhaar

जबलपुर। परिवहन विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए आवेदकों को अब लंबा इंतजार या कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। ये कार्ड आवेदकों को कार्यालय से ही अपना आधार कार्ड दिखाने के बाद दे दिए जाएंगे। इस संबंध में परिवहन विभाग ने योजना तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजी है, जल्द इसके लागू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग टेस्ट पास करने वाले आवेदकों के लाइसेंस कार्ड और नए वाहनों को खरीदने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन कार्ड डाक द्वारा उनके पते पर भेजे जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार विभाग को शिकायतें मिल रही हैं कि ये कार्ड समय पर लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं। समय पर कार्ड नहीं मिल पाने से आवेदक आरटीओ कार्यालय जाते हैं, जहां से उन्हें बताया जाता है कि कार्ड डाक से भेजे गए हैं। इस पर वे डाकघर जाते हैं, वहां पर भी उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं कार्ड बनने के बाद भी आवेदक के पास न होने पर उसे ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version