Site icon Yashbharat.com

आमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, मनोज मालवे को कांग्रेस से टिकट, निशा पर कयास समाप्त

21 09 2023 nisha bang

निशा बांगरे को कांग्रेस से टिकट पर फैसला नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी ने आमला से मनोज मालवे का प्रत्याशी बनाया है। सोमवार शाम एक पत्र जारी कर का पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कांग्रेस प्रत्याशी बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
दरअसल निशा बांगरे अपने इस्तीफे को लेकर पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए, जबलपुर हाईकोर्ट को जल्द निर्णय लेने के आदेश दिए थे. जिसके बाद हाईकोर्ट ने 23 अक्टूबर तक फैसला लेने और 27 अक्टूबर को एक्शन टेकन रिपोर्ट देने का आदेश दिया था.

 

चुनाव लड़ना चाहती हैं निशा
बता दें कि निशा बांगरे चुनाव लड़ना चाहती हैं, इसलिए वो अपने पद से मुक्त होना चाहती है. निशा ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने हेतु मेरा त्याग-पत्र स्वीकार किया जाए. सिर्फ एक महिला वो भी अनुसूचित जाति की होने के कारण मेरे स्वतंत्रता के अधिकार से मुझे वंचित ना रखा जाए. निशा बांगरे की बैतूल जिले की अमला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है. इसलिए कांग्रेस ने आमला सीट को फिलहाल होल्ड पर रखा है…

 

कौन हैं निशा बांगरे
निशा बांगरे का जन्म बालाघाट में हुआ था.  इन्होंने विदिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से 2010 से 2014 के बीच पढ़ाई की. इसके बाद अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया. हालांकि ये अपने इस काम के अलावा जनसेवा करना चाहती थीं. इस विचार को लेकर इन्होंने  2016 में एमपी पीएससी की परीक्षा दी और इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ.

Exit mobile version