Site icon Yashbharat.com

आपात स्थिति में मदद के लिए डायल करना होगा 112 नंबर

emergency call 03 07 2018 m

भोपाल। झगड़ा-फसाद होने पर 100, आगजनी होने पर 101 और सड़क हादसा या गंभीर बीमारी में मदद के लिए अभी लोगों को इमरजेंसी कॉल 108 डायल करना होता है। लेकिन अब किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए लोगों को सिर्फ एक नंबर-112 डायल करना होगा। अमेरिका की तर्ज पर शुरू की जाने वाली यह सुविधा देश में सबसे पहले मप्र से शुरू होने जा रही है। स्मार्ट पुलिसिंग के तहत योजना तीन माह में अमल में आने के आसार हैं।

केंद्र सरकार ने पूरे देश में आपात स्थिति में मदद के लिए सिर्फ एक नंबर-112 लागू करने की योजना तैयार की है। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस को 14.50 करोड़ रुपए का बजट भी दिया जा चुका है। इसके लिए पुलिस की टेलीकॉम विंग ने काम भी शुरू कर दिया है। इसके तहत वर्तमान में चल रही डायल-100, एम्बुलेंस (108) और फायरब्रिगेड (101) की संचार व्यवस्था नए सेट अप में 112 में मर्ज कर दी जाएंगी

Exit mobile version