Latestराष्ट्रीय

आपदाओं से जिंदगी बचाने वाली ट्रेनिंग छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुई

कोयंबटूर। आपदाओं से निपटने के लिए दी जाने वाली ट्रेनिंग जिंदगी बचाने में मदद करती है लेकिन कोयंबटूर में जानलेवा साबित हुई। ट्रेनिंग के दौरान एक छात्रा को ट्रेनर ने जबरन कूदने पर मजबूर किया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है जब नरसीपुरम के एक प्रायवेट कॉलेज में डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग चल रही थी। इस ट्रेनिंग में बीबीए की 19 वर्षीय छात्रा एन लोगेश्वरी भी शामिल थी। लोगेश्वरी अलादुरई के पास स्थित नाथेगौंडेनपुडुर की रहने वाली थी। ट्रेनिंग के दौरान इन छात्रों को इमरात से कूदने का तरीका सिखाया जा रहा था।

इस दौरान लोगेश्वरी कॉलेज की इमारत पर थी और वहां उसके साथ ट्रेनर भी था। नीचे कुछ लोग नेट लेकर उसे बचाने के लिए खड़े थे। जब वो इमारत से कूदने में डरने लगी तो उसके साथ खड़े ट्रेनर ने उसे मजबूर किया। जैसे ही वो कूदी तो उसका सिर नीचे बने शेड से उसका मुंह टकरा गया। इसमें उसे गंभीर चोट आई और गला भी कट गया। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह पूरी घटना मोबाइल में बन रहे वीडियो में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रेनर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button