Wednesday, May 27, 2026
Latest:
धर्म

आपके चेहरे का आकार तय करेगा आपकी किस्‍मत-जानिए कैसे

yashbharat

इंटरनेट डेस्‍क। हर व्यक्ति का चेहरा दूसरे व्यक्ति से अलग होता है कुछ का अंडाकार, तिकोना, चौकोर या तो कई लोगों का गोल होता है। व्यक्ति की किस्मत का पता हाथों की लकिरों के अलावा उसके चेहरे से भी लगाया जा सकता है। आप कितने भाग्यशाली है, किस क्षेत्र में तरक्की करेंगे, आपके प्रेम संबध कैसे रहेंगे और आप किन लोगों की संगत में रहेंगे इन सब का पता भी चेहरे के आकार से लग जाता है। चेहरा आपकी किस्मत से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें भी बता सकता है जो शायद कोई और न बता पाए। आइए जानते हैं चेहरे के आकार के हिसाब से लोगों के भाग्य का कैसे पता लगा सकते हैं।

1. अंडाकार चेहरा
अंडाकार चेहरे वाले लोग किसी भी हालात में खुद को बड़ी आसानी से ढाल लेते हैं। इनको गुस्सा बहुत जल्दी आता है। इन चेहरे वाले लोग आकर्षक होने के साथ ही स्वभाव से जिद्दी होते हैं। अंडाकार आकार चेहरे वाले लोग अगर फिल्म या मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ते हैं तो जीवन में बहुत तरक्की करते हैं।

2. लंबे पतले चेहरा
इस तरह के लोग शारीरिक रूप से काफी फिट होते है। हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति में भी खुद को मजबूत रखते हैं। हर परिस्थिति का सामना डट कर करते हैं। जिद्दी स्वभाव के होने के कारण शादी के बाद इनके जीवन में बहुत-सी दिक्कतें आती है।

3. तिकोने चेहरा
तिकोने चेहरे वाले लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं। यह हर काम को क्रिएटिव और अलग ढ़ग से करना पसंद करते है। इनको किसी भी काम मे की दखलअंदाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। एेसे लोग आर्ट फिल्ड में कामयाब होते हैं।

4. चौकोर चेहरा
एेसे लोग किस्मत के धनी होते है थोड़ी सी मेहनत करने पर इनको सब कुछ आसानी से मिल जाता है। दूसरों से अपना काम कैसे निकलवाना है चौकोर चेहरे वाली महिलाएं इस बात को अच्छे से जानती है। इंटेलिजेंट होने के साथ ही इनमें लीडरशिप क्वालटी भी होती है।

5. गोल चेहरा
गोल चेहरे वाले लोग देखने में बहुत सुंदर होते हैं। गुड लुकिंग होने के साथ ही एेसे लोग किस्मत के मामले में भी लक्की होते हैं। करियर हो या शादी हर तरफ इनको सब कुछ बेस्ट ही मिलता है। अगर बात इनके स्वभाव की करें तो यह इमोशनल होते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply