Latest

आज हो सकती है गुजरात चुनाव तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। खबरों के अनुसार दोपहर 12 बजे आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए यह घोषणा करेगा। सूत्रों के अनुसार राज्य में दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं।

राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपना पूरा दम रगा रही हैं। जहां भाजपा के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस पाटीदारों को अपनी तरफ लेकर चुनाव जीतने की कवायद में लगी है।

राज्य में चुनाव तारीखों की घोषणा हिमाचल प्रदेश के साथ नहीं हो पाई थी। इसके बाद चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर आ गया था।

हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने साफ किया था कि बाढ़ राहत कार्यों के चलते चुनाव तारीखों के ऐलान में देरी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button