Site icon Yashbharat.com

आज सुबह 10 बजे से ऑनलाइन मिलेंगीं ट्रेनों के टिकट

katni train1 26 08 2019

नई दिल्ली। जून से देश में 100 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 21 मई, गुरुवार की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।

यह बुकिंग IRCTC की वेबसाइट के ज़रिये ही हो सकेगी और स्‍टेशनों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। रेलवे ने आज इन 100 ट्रेनों के नामों की सूची भी जारी कर दी है।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इनमें एसी, नॉन एसी और जनरल सभी तरह के कोच होंगे। मंगलवार को केवल नॉन एसी ट्रेनों के चलने की बात कही गई थी।

रेलवे द्वारा जारी सूची में दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के नाम हैं। रेलवे ने इस मामले में यह बिल्‍कुल स्पष्ट किया है कि बगैर रिजर्वेशन के किसी को भी यात्रा की परमिशन नहीं होगी।

यहां तक कि जनरल कोच (सामान्‍य श्रेणी) के लिए भी टिकट बुक किया जाएगा। इसके लिए यात्री को सेकेंड सीटिंग का किराया चुकाना होगा। बदले में उसे एक आरक्षित सीट मिलेगी।

अन्य सभी श्रेणी में किराया सामान्य ट्रेनों जैसा ही रहेगा। इन ट्रेनों में अधिकतम 30 दिन आगे तक का वेटिंग टिकट लेना मान्‍य होगा। Waiting वेटिंग और आरएसी RAC का टिकट भी नियमानुसार मिलेगा, लेकिन वेटिंग वालों को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

Exit mobile version