आज से देश के 1.7 लाख सेंटरों से भी टिकट मिलेंगे, रेल मंत्री बोले- जल्दी ही ट्रेनें बढ़ाएंगे
नई दिल्ली. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच रेलवे 1 जून से 200 ट्रेनों की शुरुआत करेगा। गुरुवार को 10 बजे से इनके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई। महज 2.30 घंटे में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने टिकट बुक करा लिया। अब रेलवे ने आज यानी शुक्रवार 22 मई से ऑफलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देने का ऐलान किया है।टिकट काउंटर से भी अब टिकट मिल सकेंगी।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह सुविधा देश के 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) पर होगी। इन सेंटर्स पर जाकर लोग ऑफलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। उन्होंने आने वाले दिनों में कई और ट्रेनें चलाने और रेलवे स्टेशन पर दुकानों को भी खोलने की मंजूरी देने की बात कही।
पहले ही दिन एक हफ्ते की सारी ट्रेनें फुल
एक जून से चलने वाली ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही फुल भी हो गई। रेलवे ने बताया कि पहले सेट की 73 स्पेशल ट्रेनों के लिए दो घंटे में 1 लाख 49 हजार 025 टिकट बुक हुए। अगले 2.30 घंटे में ही यह आंकड़ा 4 लाख से ज्यादा पहुंच गया। सारी ट्रेनें एक हफ्ते के लिए फुल हो गईं। सभी में 100 से ज्यादा वेटिंग के टिकट भी बन गए।
लोगों को दिक्कत हुई तो आईआरसीटीसी को सफाई देनी पड़ी
लोगों ने रेलवे और आईआरसीटीसी को टैग कर बताया कि 10 बजे साइट ही नहीं खुली। साइट पर एरर का मैसेज आ रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि पैसे कट गए, लेकिन टिकट नहीं मिल पाई। लोगों ने कहा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट चली ही नहीं। इस पर आईआरसीटीसी को सफाई देनी पड़ी। ट्वीट कर बताया कि वेबसाइट काम कर रही है। टिकट बुक हो रहे हैं।
Website is working fine. Tickets are getting booked.
लोगोंं ने लिखा- 10 बज गए लेकिन बुकिंग शुरू नहीं हुई, एरर मैसेज आया
#IRCTC 10 am ticket booking not started yet. Not at all satisfied with the way irctc providing service.
Piyush Goyal✔@PiyushGoyal
Railways has decided to further restore passenger train services from 1st June for transporting people across India.
Taking strict precautionary measures, 200 more trains will commence.
E-ticket booking for these trains will begin on 21st May at 10 am.https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1625585 …
@IRCTCofficial what’s wrong with #IRCTC application? Why this Error while book train tickets so many times I tried to book but this error throws back to main page
रेलवे ने बुधवार देर रात ट्रेन की लिस्ट जारी की। इनमें दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों में एसी और नॉन एसी कोच होंगे। जनरल कोच में बैठने के लिए भी रिजर्वेशन लेना होगा। यानी ट्रेन में कोई अनरिजर्व्ड कोच नहीं होगा।इन गाड़ियों में सीटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग 21 मई यानी गुरुवार सुबह 10 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो गई है। रिजर्वेशन काउंटर से कोई टिकट बुक नहीं होगा। इनके लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 दिन होगा, आरएसी और वेटिंग लिस्ट के नियम पहले की तरह होंगे।
स्लीपर का किराया देकर जनरल कोच में बैठना होगा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 1 जून से चलने वालीं ट्रेनों का किराया सामान्य ही होगा, लेकिन जनरल कोच में सीट बुक करने के लिए भी स्लीपर का किराया देना होगा। रेलवे ने कहा है कि सभी यात्रियों को सीट मिलेगी यानी कोई वेटिंग नहीं होगी। कोई भी यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं कर पाएगा। किसी भी तरह से अनारक्षित टिकट नहीं मिलेगा और न ही तत्काल टिकट की कोई व्यवस्था है।
फिलहाल श्रमिक ट्रेनें और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं
रेलवे ने 1 जून से नई ट्रेनों की शुरुआत से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ चर्चा की। इससे पहले मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 1 जून से 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने की बात कही थी। 1 मई से प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और 12 मई से राजधानी रूट पर 15 स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई थी।
रेलवे ने 30 जून तक के सभी टिकट रद्द कर दिए थे
देशभर में रेलवे की 12 हजार यात्री ट्रेनें जनता कर्फ्यू के दिन यानी 22 मार्च से ही बंद कर दी गई थीं। इसके अलावा रेलवे ने पिछले दिनों 30 जून तक के लिए बुक हुए सभी टिकट कैंसल कर यात्रियों को रिफंड भी दे दिया था। इसका मतलब है कि ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा।
200 ट्रेनों की पूरी लिस्ट







