आज रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू, दवा, किराना और डेयरी दुकानें खुली रहेंगी

इंदौर। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन द्वारा इंदौर में रात 10 बजे से लगाए गए रात्रि कर्फ्यू का प्रतिबंध दवा, किराना, राशन और दूध डेयरी की दुकानों पर लागू नहीं रहेगा। इस बारे में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी किया है। अस्पताल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आने-जाने के लिए ही आवागमन की अनुमति होगी। आम जनता रात में अनावश्यक आवागमन नहीं कर सकेगी।

आदेश : जिलेभर में जुलूस, गेर, मेले के आयोजनों पर रोक

खुले या बंद स्थानों पर आयोजित सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकतम 100 व्यक्तियों तक ही किए जा सकेंगे।

← Back

Thank you for your response. ✨

Exit mobile version