Site icon Yashbharat.com

आज अवकाश के दिन भी मास्क वितरण के साथ नगर निगम जबलपुर द्वारा 72 लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही

IMG 20201010 WA0015

जबलपुर । आज नगर निगम के प्रशासकबी . चन्द्रशेखर, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार शनिवार अवकाश के दिन भी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियां द्वारा संभाग क्रमांक 1 से 16 तक में चालानी कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 15 हजार 80 रूपये की वसूली कर निगम खजाने में जमा कराई गयी।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से बतलाया गया कि नगर निगम द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने आज शहरी क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कार्रवाई की गयी।

इस दौरान कई लोग बिना मास्क लगाए ही सड़को पर आवागमन कर रहे थे जिन्हें मास्क भेंट कर मास्क लगाकर ही घर से निकलने की समझाइश दी गयी।

इस दौरान सभी लोगों को यह भी समझाइश दी गयी कि आवश्यक कार्यो से ही घर से बाहर निकलें और जब घर के बाहर रहते हैं तो सोशल डिस्टेंसिग का अनिवार्य रूप से पालन करें।

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्रवाई के अलावा यातायात अवरूद्ध करने वाले लोगों के विरूद्ध भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ साथ सड़कों पर भवन सामग्री रखकर सड़कों की स्थिति अव्यवस्थित करने वालों के विरूद्ध भी जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान संभाग के संभागीय अधिकारी, संभागीय यंत्री, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड सुपरवाईजर्स आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version