भाई साहब मास्क लगा लीजिए: कुछ इस तरह आग्रह करते दिखे जबलपुर नगर निगम टीम के कर्मचारी
जबलपुर । भाई साहब मास्क लगा लीजिए। कोरोना के संक्रमण से खुद बचने और दूसरों को भी बचाने के लिए मास्क ही एक जीवन रक्षक उपाय है।
इसलिए जब भी घर से निकलें मास्क लगाकर ही निकलें। नगर निगम के प्रशासक श्री बी. चन्द्रशेखर, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा अपने अपने संभाग अंतर्गत जो लोग मास्क नहीं लगाए रहते हैं ।
उन्हें स्नेह के साथ समझाइश दी जाती है और उन्हें मास्क पहनाया जा रहा है। इसी प्रकार का नजारा आज संभाग क्रमांक 9 लालमाटी के पं. द्वारका प्रसाद मिश्र वार्ड अंतर्गत कॉंचघर चौराहे पर देखने को मिला। वहॉं पर लालमाटी संभाग के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल मिश्रा ने मास्क वितरण और चालानी कार्यवाही के समय चौराहे से बिना मास्क लगाए गुजर रहे राहगीरों से बोले भाई साहब मास्क लगा लीजिए, जिसपर राहगीर ने कहा मास्क नहीं है । जिस पर मिश्रा ने मास्क राहगीर को स्वयं पहनाएॅ और एक अतिरिक्त मास्क भी राहगीर को दिये और समझाइश दी कि अब आगे से मास्क लगाकर ही घर से निकलें। इसी प्रकार का व्यवहार आज सभी संभागों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों एवं स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा नागरिकों से की जाकर मास्क का वितरण किया गया।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले और बार-बार समझाइश देने के बावजूद मास्क न लगाने वाले के विरूद्ध चालानी कार्रवाई भी की गयी।
आज की कार्रवाई में 121 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 27 हजार 5 सौ 80 रूपये की वसूली कर निगम खजाने में जमा कराई गयी।
उपरोक्त कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, अनिल जैन, श विमल मिश्रा, के.के. दुबे, अनिल बारी, संभागीय अधिकारी आलोक शुक्ला, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श प्रीतेष मसोड़कर, हर्षा पटैल, अगस्ते, राधा पवार, अतुल रैकवार, रविन्द्र सिंह, विष्णुकांत दुबे, हिटलर अर्खेल, आनंद राव, पोला राव, तृप्ति चौधरी, अर्जुन यादव, कालूराम सोलंकी, धर्मेन्द्रराज, के साथ साथ समस्त वार्ड सुपरवाईजर्स, आदि ने भी अपने अपने क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मास्क वितरण किये और नागरिकों को समझाइश दिये कि मास्क ही कोरोना के संक्रमण से बचा सकता है।
आप सभी मास्क लगाकर ही घर से निकलें। इस दौरान मास्क पहनाने के साथ साथ एक-एक मास्क अतिरिक्त रूप से भी प्रदान किये गए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई की प्रशासन ने सराहना की है।

