jabalpur

आचार संहिता से पटाखा बाजार से रौनक गायब

खरीदारों की राह ताक रहे व्यापारी
जबलपुर,यभाप्र। दीपावली पर मप्र में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे। गृह विभाग की ओर से राज्य सरकार के मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेज दिया गया है। पटाखों के संबंध में दिए गए अदालत के आदेशों की पालन करने के जिम्मेदारीथाना प्रभारियों को दी गई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और आचार संहिता के कारण पटाखा बाजार से ग्राहकों की रौनक गायब है। पटाखा बाजार में दुकानदारों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। पटाखा व्यापारियों के अनुसार पटाखा मार्केटों में अभी तक पिछले साल की अपेक्षा 50 प्रतिशत से भी कम बिक्री हुई है।

Leave a Reply

Back to top button