आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी

fastag

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब थोड़ा महंगा होगा। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन से चलने वालों को इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के रूप में पांच रुपये ज्यादा देना होगा। अब ऐसे वाहनों के लिए टोल टैक्स 595 रुपये के बजाए 600 रुपये होगा।

एक अप्रैल से यह दरें हल्के व्यावसायिक वाहन, भारी माल वाहन व मिनी बस के लिए भी लागू होंगी। बस व ट्रक के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए इन दरों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह कि टोल टैक्स पर यूपीडा की ओर से दी जाने वाली 25 प्रतिशत की छूट इस साल भी जारी रहेगी। अगर यह  छूट बंद हो जाए तो एक्सप्रेसवे पर वाहनों का चलना और महंगा हो जाएगा। यह बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। यूपीडा ने टोल टैक्स वसूलने वाली एजेंसी को भी बदल दिया है। अब सहाकार ग्लोबल एजेंसी को दो साल के लिए ई टेंडर के जरिए टोल टैक्स वसूलने का जिम्मा दिया गया है।

खास बातें 
– 38 हजार वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन गुजरते हैं
– इस साल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू हो जाने पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ट्रैफिक और बढ़ेगा

वाहन प्रकारमौजूदा दरेंनई दरें रुपये (वर्ष 2021-22 के लिए)
कार जीप, वैन595600
हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल वाहक यान मिनी बस940945
बस या ट्रक18951895
भारी निर्माण कार्य मशीन वाहन29002915
विशाल आकार यान37203745