Sunday, May 10, 2026
Latest:
FEATUREDSportsआईपीएल 2018क्रिकेटखेल

आखिरी गेंद के रोमांच तक पहुंचकर 4 रन से हारी RR

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 में बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वर्षा बाधित इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। डकवर्थ लुईस सिस्टम से राजस्थान को 12 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला, जिसे हासिल करने से वह 4 रन पीछे रहे गई।

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वे 26 गेंद पर 67 रन (4 चौके, 7 छक्के) खेलकर अमित मिश्रा की गेंद पर स्टम्प आउट हुए। संजू सैमसन (3 रन) और बेन स्ट्रॉक्स (1 रन) भी सस्ते में आउट हो गए। आखिरी में राजस्थान का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट के

इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो खाता खोले बगैर धवन कुलकर्णी की गेंद पर विकेट कीपर को कैच थमा बैठे। इसके बाद पृथ्वी शॉ (25 गेंदों पर 47 रन, 4 चौके, 4 छक्के), कप्तान श्रेयर अय्यर (35 गेंद पर 50 रन, 3 चौके, 3 छक्के) और ऋषभ पंत (29 गेंद पर 69 रन, 7 चौके, 5 छक्के) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

पृथ्वी शॉ को श्रेयस गोपाल ने अपनी गेंद पर कैच आउट किया। वहीं श्रेयस अय्यर को जयदेव उनादकट की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने कैच आउट किया। चौथा विकेट ऋषभ पंत का रहा, जिन्हें जयदेव उनादकट की गेंद पर स्ट्रोक्स ने लपका। पांचवें विकेट के रूप में विजय शंकर (17 रन) पैवेलियन लौटे। वहीं छठा विकेट ग्लेन मैक्सवेल का रहा। राजस्थान की ओर से उनादकट ने तीन विकेट लिए।

नौ मैच में दिल्ली की यह तीसरी जीत है। अंकतालिका में वह 6ठें नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस हार के बाद सातवें पायदान पर पहुंंच गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply