Site icon Yashbharat.com

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, दो झुलसे

images 91 4

रीवा। सोहागी व जनेह थाना अंतर्गत अलग-अलग चार स्थानों पर मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग झुलस गए। सोहागी के ग्राम राजापुर में फूलकली दुबे (65) की गाज गिरने से मौत हो गई।

वहीं जनेह थानांतर्गत ग्राम परासी में मवेशी चराने जंगल गए श्याम किशोर केवट (45) और जनेह के ग्राम मैदा में बकरी चराने गए सीताराम आदिवासी (50) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

उसके साथ जयशंकर आदिवासी गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं ग्राम सरई मोदी में भी गाज गिरने से एक महिला झुलस गई। सोहागी पहाड़ सहित आसपास के जंगली क्षेत्रों में गाज गिरने से 1 दर्जन से अधिक पेड़ धराशायी हो गए।

Exit mobile version