jabalpur

आईजी आफिस में कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ

जबलपुर नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय में आज 31 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम में आयोजित किये गये जिसमें भारत सरकार के निर्देशानुसार एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप मे मनाया गया।उक्त कार्यक्रम में स्व.सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री मति इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप मे मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर समाज के विभिन्न वर्गो ने भाग लेकर रन फार यूनिट दौंड़ के आयोजन के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एआईजी सुश्री अंजू लता,डीएसपी मनोज सिंह,इंस्पेक्टर नरेश विश्वकर्मा,सुधीर श्रीवास्तव एवं पीआरओ राहुल पांडेय सहितअन्यअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button