अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

अहमदाबाद।  गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के ओढव इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग के ढहने की खबर है. हादसा रविवार देर शाम जीवन ज्योत सोसायटी के पास हुआ. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 10 लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

बताया जा रहा है कि इमारत में दरार के चलते शनिवार को ही बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था. बिल्डिंग 40 साल पुरानी बताई जा रही है.

↑
Exit mobile version