अस्पताल में 361 प्रकार की दवाइयां जरूरी, भंडारण करें
खंडवा। स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. लक्ष्मी बघेल ने मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ नर्स की बैठक लेकर चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शासन की ड्रग पालिसी के तहत दवाइयों की उपलब्धता के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चिकित्सों को आपस में सामंजस्य बनाकर सेवाएं देने की समझाइश भी दी गई।
शासन की ओर से जिला अस्पतालों में 361 प्रकार की दवाई की उपलब्धता के निर्देश हैं। इसकी उपलब्धता और जरूरत के बीच सामंजस्य बनाकर भंडारण किया जाना चाहिए। इसके अलावा आवश्यक इक्यूमेंट और फर्नीचर आदि जरूरत के मुताबिक ही क्रय करने पर जोर दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

