jabalpur

अस्पताल में ताला , ग्रामीणों का हंगामा, उपचार के लिये भटक रहे मरीज

जबलपुर नगर संवाददाता। जिले के ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति बदहाल हैं। इस ओर किसी जबावदेह का ध्यान नहीं जा रहा है । भिड़की स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थायें चरमराई हुई है इससे जहां मरीज परेशान तो हो रहे है। वहीं इस अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्र ोश भी व्याप्त है। गत दिवस नर्स की लापरवाही से एक नवजात की मौत के बाद पीडि़त पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं । पीडि़त पक्ष का कहना है कि अस्पताल में पदस्थ नर्स द्वारा नवजात की सही देखरेख न करने के कारण उसकी मौत हो गई । यह खबर अखबारों की सुर्खियों बनने के बाद आज स्टाफ द्वारा अस्पताल में ताला डाल दिया गया जिससे दूर-दराज से उपचार कराने आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने अस्पताल के प्रभारी अग्निहोत्री से अस्पताल में लटके ताले के बारे में पूछताछ की तो उनका कहना था कि कर्मचारियों ने सीएमओ को आवेदन देकर सामूहिक अवकाश लिया है जबकि कर्मचारियोंं से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि अस्पताल प्रभारी के कहने पर ही ताला डाला गया है।
ग्रामीणों में फैला आक्रोश
रोजाना की तरह आज सुबह दूर दराज से भिड़की अस्पताल पहुंचे मरीजों को जब स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लटका हुआ मिला तो वह आक्रोशित हो उठे । इस संबंध में जब प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना है कि मरीजों को में पर्ची लिख कर दे रहा हूं। पर क्या पर्ची लिखने से मरीज ठीक हो जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply