jabalpur

अस्पताल की लापरवाही : जिंदा मरीज को बता दिया मुर्दा

जबलपुर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई, जब जिंदा आदमी को मृत समझ लिया गया। जानकारी के अमुसार मेडिकल अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती विक्षिप्त अज्ञात वृद्ध रात को कक्ष से बाहर निकलकर परिसर में लेट गया।

उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। मेडिकल के कर्मचारियों ने उसकी अवस्था देखकर उस पर चादर ओढ़ा दी। कुछ लोगों ने जब उसे पहचानने के लिए उसके चेहरे से चादर हटाई तो देखा कि उसकी सांस चल रही थी। इसकी खबर जब पैरामेडिकल स्टाफ को दी। तुरंत कर्मचारियों ने उसे उठाकर पलंग पर लिटाया और उसकी जांच की। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply