Wednesday, May 20, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

असम में बाढ़ बेकाबू, 28 जिलों के 33 लाख से अधिक लोगों पर असर, अब तक 85 लोगों की मौत

असम। असम में मंगलवार (14 जुलाई) को बाढ़ संबंधी घटनाओं में नौ और लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा राज्य के 28 जिलों में 33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बाढ़ से संबंधित दैनिक बुलेटिन के अनुसार डिब्रूगढ़ जिले में तीन, तिनसुकिया और बारपेटा जिलों में दो-दो तथा विश्वनाथ और गोलाघाट जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में बाढ़ संबंधी घटनाओं में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले, मंगलवार को होजई, धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदालगुड़ी, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमाड़ा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, कामरूप महानगर, पश्चिम कार्बी आंगलोंग,  गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और कार्बी आंगलोंग में बाढ़ का पानी घुस गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम