FEATURED

अश्लील चैट में फंसकर अरुण ने शेयर किए गोपनीय कागजात

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक ग्रुप कैप्टन पाकिस्तानी हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अरुण मरवाह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मरवाह ने फेसबुक पर युवती से अश्लील चैट में फंसकर यह जानकारी शेयर की थी।

मरवाह पर आरोप है कि वोपाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने व उसको गोपनीय दस्तावेज मुहैया कराने का काम कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले मरवाह त्रिवेंद्रम गए थे और वहां आईएसआई के एक एजेंट ने लड़की बनकर फेसबुक पर संपर्क किया था। इसके बाद दोनों में फोन पर लगातार चैटिंग होने लगी। दोनों एक दूसरे को अश्लील मैसेज भेजते थे। लड़की के रूप में पूरी तरह अपने जाल में फंसाने के बाद आईएसआई एजेंट ने उनसे कई गोपनीय दस्तावेज की मांग की।

आरोप है कि उन्होंने कुछ गोपनीय दस्तावेज उसे मुहैया करा दिए। कुछ हफ्ते पहले एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आंतरिक जांच बैठा दी। जांच में मारवाह की जासूसी में संलिप्तता पाए जाने पर एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से इसकी शिकायत की।yashbharat

पटनायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल को इसकी जांच सौंप दी। स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह मुकदमा दर्ज कर मारवाह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोपहर बाद पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मुख्य महानगर दंडाधिकारी दीपक सहरावत की अदालत में पेश कर उन्हें पांच दिन की रिमांड पर ले लिया।

स्पेशल सेल ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। स्पेशल सेल उनसे पूछताछ कर लड़की बनकर भेंट करने वाले आईएसआई एजेंट व कौन-कौन से गोपनीय दस्तावेज उसे मुहैया कराए गए हैं, इस बारे में पता लगा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply