Sunday, April 19, 2026
Latest:
jabalpur

अवैध संबंध या प्रॉपर्टी विवाद हो सकते हैं कालू की हत्या का कारण

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में बैनी सिंह की तलैया में हुई कालू पहलवान की हत्या को लेकर अभी तक पुलिस की जांच में जमीनी विवाद या फिर अवैध संबंधों का कारण मानकर जांच की जा रही है पुलिस की पूछताछ में अभी तक हत्या के जो तथ्य सामने आए हैं उसमें हत्या की तीसरी वजह है संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान भी हो सकती है। पत्नी की भूमिका की भी जांच कालू पहलवान की हत्या के दौरान उसकी पत्नी घर पर ही छत पर मौजूद थी। बावजूद इसके इतनी बड़ी वारदात कि उसे भनक तक नहीं लगी। पत्नी के इस बयान ने भी उसे संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है लिहाजा पुलिस की जांच अवैध संबंधों को लेकर हुई हत्या भी है । प्रॉपर्टी विवाद भी हो सकता है हत्या की वजह है, कल्लू पहलवान का प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम था लिहाजा पुलिस की जांच में अभी तक प्रॉपर्टी विवाद भी सामने आ रहा है जिसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है । जल्द खुलासे का दावा पुलिस हत्या की वजह का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है थाना प्रभारी महेंद्र चौहान का कहना है की पुलिस की जांच का एंगल जमीनी विवाद या फिर अवैध संबंध हो सकता है फिलहाल पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग की तलाश है ।
यह है मामला
चार खंबा निवासी महानगर सेवा समिति के अध्यक्ष आई आर रहमान उर्फ कालू पहलवान के उसके ही घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उसे बेरहमी से धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया था घटना के वक्त घर के सदस्य घर पर ही मौजूद थे लेकिन किसी को भी भनक तक नहीं लगी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply