दतिया। दतिया ग्वालियर के एन एच 75 कस्तूरी गार्डन के पास अवैध रेत से भरे टेक्टर का पीछा कर रही दतिया की थाना चिरुला प्रभारी भूमिका दुबे की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में थाना प्रभारी चिरूला और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद फरार हो गया था जिसे पुलिस ने ठंडी सड़क से पकड़ लिया है। ट्रैक्टर का ड्राइवर अभी भी फरार है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को झांसी रेफर कर दिया है पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर का पीछा कर रही दतिया थाना चिरुला प्रभारी हादसे का शिकार, गम्भीर

