Site icon Yashbharat.com

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को चाचू ने दिखाया ग्रीन सिग्‍नल

malaeka with arjun

बॉलीवुड। खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ मिलकर एक घर खरीदा है. हो सकता है कि जल्द शादी की खबर भी सुनने को मिल जाए.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की चर्चा जोरों पर है. खबरों ही खबरों में बात शादी तक पहुंच गई है. लेकिन दोनों ही सेलेब्स में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं दी है. अब ये दोनों कुछ कहें ना कहें चाचू अनिल कपूर ने अपनी तरफ से ग्रीन सिग्नल दे दिया है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने भतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर जवाब दिया. उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया है ऐसा लगता है कि वह इस रिशते पर खुश हैं. लेकिन अर्जुन और मलाइका की मर्जी के मुताबिक वह खुलकर इस खुशी का इजहार नहीं करना चाहते

अनिल कपूर ने कहा कि अगर उनका भतीजा खुश है तो वो भी खुश हैं. अनिल कपूर ने आगे कहा कि वो इस मामले पर कोई कमेंट नहीं करेंगे, लेकिन एक परिवार के तौर पर अर्जुन की जिंदगी में खुशी आने से उनको भी खुशी होगी.
साफ है कि इस रिश्ते से अर्जुन के परिवार को कोई परेशानी नहीं है. साथ ही मलाइका के दोस्तों में अर्जुन को भी पसंद किया जाता है. ऐसे में इनकी शादी में कोई अड़चन दिखाई नहीं देती
बता दें कि अभी हाल ही में अर्जुन और मलाइका के साथ मिलकर एक घर लेने की भी खबरें आई थीं. कहा जा रहा था कि दोनों ने मिलकर ये घर लिया है और जल्द साथ शिफ्ट भी हो सकते हैं।

Exit mobile version