FEATURED

अरुणाचल विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर खिला ‘कमल’

वेब डेस्क। अरुणाचल प्रदेश की लीकाबली और पाक्के-केसांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी आई है. लीकाबली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कार्दो निगोइर ने 2,908 वोटों से जीत हासिल की है. वहीं पाक्के-केसांग सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बीआर व्हागे ने 475 वोटों से चुनाव जीता है. बता दें कि राज्य में बीजेपी की सरकार है.

मार्च 2014 में कामेंग दोलो के चुनाव को गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अमान्य घोषित किया था, जिसके बाद पाक्के-केसांग सीट खाली हो गई थी. वहीं, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जोम्दे केना के निधन के बाद लीकाबली सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे.

वहीं, लीकाबली सीट के लिए कांग्रेस के मोडाम दिनी, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के गुमके रिबा और निर्दलीय उम्मीदवार सेंगो ताइपोदिया मैदान में थे.

गुरुवार को दोनों सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. पाक्के केसांग में 150 मतदानकर्मियों और लीकाबली में 220 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई थी. कुल 18,063 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था

Leave a Reply

Back to top button