Latestअंतराष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में 200 मीटर तक घुसे चीनी सैनिको को भारतीय सेना ने खदेड़ा

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद को सुलझे अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन चीन एक बार फिर से भारत पर अपना दबदबा बनाने की जद्दोजहद करने में जुट गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक चीनी सैनिक अरूणाचल प्रदेश की भारतीय सीमा में करीब 200 मीटर तक अंदर घुस आए। हालांकि भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को वहीं रोक दिया।

 

yashbharat

दिसंबर की है घटना
दिसंबर के आखिर में चीनी सैनिक भारतीय सीमा पार करते हुए सिआंग जिले के सीमावर्ती गांव में सड़क बनाने वाली मशीन और सामानों के साथ घुस आए थे।
yashbharat

70 दिन चला था डोकला विवाद
बता दें कि करीब 70 से भी ज्यादा दिनों तक चले डोकलाम विवाद के वक्त भारत और चीन आमने-सामने आ गए थे। डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों पर भी असर पड़ा था।

Leave a Reply

Back to top button