Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATURED

अमित शाह का दावा-MP-CG, राजस्थान में फिर बनेगी BJP सरकार

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेंगी और इसके बाद अगले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश के फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

21 33 140933840a5 ll

शाह ने शनिवार को तोतूका भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रचंड बहुमत के साथ वह एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएंगी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

21 32 435485840a4 ll

वसुंधरा सरकार ने राजस्थान में किया काम
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की परम्परा इस बार टूट जायेगी। राज्य की भाजपा सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश मिला है। वसुंधरा सरकार की कई योजनाओं को देश में मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
21 32 353273840a3 ll

शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर अघोषित हमला बताते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की लड़ाई और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर राजे ने कहा कि राज्य में भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेंगी और इस बार की जीत पहले से बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें जीतकर एक बार फिर श्री मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की चालों को समझ गयी है और इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास चुनाव जीतने की हर वजह मौजूद है।

Yashbharat

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल
राजे ने कहा कि शाह के विजन और मेहनत से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि संसद में गत शुक्रवार को जिस तरह से मोदी सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है, उससे एक बार फिर साबित हो गया है कि आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एससी-एसटी एक्ट खत्म करने की अफवाह फैलाई, लेकिन बाद में एससी-एसटी के लोग कांग्रेस की इस चाल को समझ गये। अब चुनाव का दौर आ गया है। कांग्रेस रात को दिन और दिन को रात बताने का प्रयास करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देना होगा। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

21 32 278549840a2 ll

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply