
जब भी हम कभी एक शहर से दूसरे शहर ट्रेन के माध्यम से जाते हैं हमारे मन में बार-बार एक ही सवाल आता है, यह कि क्या ट्रेन समय पर चल रही है या नहीं, कहीं ट्रेन लेट तो नहीं। हमारे देश में ट्रनों का देरी से चलना कोई नई बात नहीं है, यह काफी पुरानी समस्या है और इसे लेकर अक्सर ही भारतीय रेल की किरकिरी हुई है। जब हम ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलते हैं तो हम यह चेक करते हैं कि क्या ट्रेन समय पर चल रही है या नहीं। हम यह चेक करते हैं कि हमारी ट्रेन किस स्टेशन पर है और उसे आने में कितना वक्त लगेगा।
ट्रेन का रनिंग स्टेटस जानने के लिए हम या तो रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर कॉल करते हैं या फिर इंटरनेट के माध्यम से पीएनआर के जरिए जानकारी लेते हैं और कई बार यह सब करने के बाद भी ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिल पाती है, लेकिन अब आपको ट्रेन का लाइव स्टेटस जानने के लिए यह सब करने की जरूरत नहीं होगी। जी न्यूज़ के मुताबिक अब आप घर बैठे वाट्सएप के जरिए ही ट्रेन का रनिंग स्टेटस पता कर सकते हैं। रेलवे आपको बड़े ही आसानी से ट्रेन का रनिंग स्टेटस वाट्सएप के जरिए बता देगा।








