नई दिल्ली: हिंगलिश भाषा को नए दौर की भाषा कह सकते हैं। ये हिंदी और इंग्लिश भाषा का मिक्चर है। अब मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) के छात्र हिंगलिश भाषा में परीक्षा देंगे। कॉलेज प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब छात्र हिंगलिश भाषा में परीक्षा के उत्तर लिख सकते हैं। ऐसा इसलिए फैसला लिया गया है क्योंकि छात्रों को भाषा के कारण कोई दिक्कत ना हो।
कॉलेज का कहना छात्र सभी परीक्षा में इस भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) ने 26 मई को जारी एक सर्कुलर जारी कर इस बात की सूचना दी थी। कॉलेज के वाइस चांसलर आर एस शर्मा ने बताया इस फैसले से ग्रामीण इलाकों से आए युवाओं को फायदा मिलेगा। बता दें, कई बार ऐसा होता है उन्हें उत्तर आता है लेकिन इंग्लिश में जवाब नहीं लिख पाते। ऐसे में इन छात्रों का इसका फायदा मिलेगा।
मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के तहत 312 कॉलेज आते हैं। इसमें MBBS, आयुर्वेदिक मेडिसिन और नर्सिंग संबंधित कोर्सेज कराने वाले कॉलेज भी शामिल हैं। कॉलेज ने सभी छात्रों को हिंग्लिश भाषा में परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। अब छात्र अपनी मर्जी से हिंदी, इंग्लिश या हिंग्लिश भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। आर एस शर्मा ने बताया ग्रामीण इलाकों के छात्र ओरल परीक्षा में भी खुद को एक्सप्रेस सही तरह से नहीं कर पाते। इसके कारण परीक्षा लेने वाले शिक्षक परेशान होते हैं, इसलिए ओरल परीक्षा में भी हिंगलिश का ऑप्शन रखा गया है।

