FEATUREDLatestराष्ट्रीय

अब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, चलते टैंपों पर टूटकर गिरीं चट्टानें, 9 की मौत ; Video

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को चट्टान खिसकने के चलते नौ लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिर गईं। जानकारी के मुताबिक हादसे में नौ लोगों की जान गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एनएनआई ने हादसे का दिल दहलाने वाले वीडियो जारी किया है।

 

 

 

 

चलते ट्रैवलर पर गिरीं चट्टानें
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई।

यात्रियों की नहीं हो सकी है पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले कौन हैं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया गया है कि टैंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे। आठ यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई। एक स्थानीय व्यक्ति भी हादसे की चपेट में आया है। चट्टानें गिरने के चलते वहां पर खड़े कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि अन्य किसी वाहन में सवार व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि इस सड़क पर शनिवार से ही लैंडस्लाइड जारी है।

Back to top button