अब से हर सोमवार होगी कैबिनेट की बैठक, हरियाली महोत्सव 15 जुलाई से 31 अगस्त तक
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली। इसमें तय किया गया कि अब से हर सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसके अलावा इसी दिन सभी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी।

