Site icon Yashbharat.com

अब मथुरा में बिका ‘लव यू पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा

baloon

मथुरा मथुरा के कोसीकलां के भरत मिलाप मेले में ‘आई लव यू पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेचे गए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस को गुब्बारा बेचने के आरोपित युवक ने बताया कि उसने गुब्बारों को मथुरा के भरतपुर गेट स्थित दुकान से खरीदा था। पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की है।

पता चला है कि गुब्बारे दिल्ली से आए थे। पुलिस अब गुब्बारा कंपनी की तलाश में है। भरत मिलाप मेले में ‘आई लव यू पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेचने का मसला रविवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने अब्दुल सत्तार निवासी मथुरा को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह जगह-जगह मेलों में तरह-तरह के सामान की बिक्री करता है। वह अनपढ़ है, उसे नहीं पता कि गुब्बारों पर क्या लिखा है। उसके बताए अनुसार पुलिस उसे भरतपुर गेट लाई और थोक विक्रेता राजू को भी हिरासत में लिया। दुकानदार राजू ने बताया कि गुब्बारे दिल्ली की एक फर्म से लिए थे।

पुलिस अब उस फर्म की तलाश में है। उसी के सहारे जांच एजेंसियां निर्माता कंपनी तक पहुंचेंगी। माना जा रहा है कि विवादित संदेश लिखे गुब्बारों की मेलों में बिक्री कराने की पटकथा दिल्ली में ही लिखी गई है। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग और पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version